शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में एलाइड हेल्थ साइंसेज पाठ्यक्रमों की 40 सीटों पर प्रवेश का अवसर
14 नवंबर को होगी काउंसलिंग,प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा पंजीयन
डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में संचालित एलाइड हेल्थ साइंसेज (Allied Health Sciences) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
महाविद्यालय में बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (BMLS) की 20 सीटों तथा डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (DMLT) की 20 सीटों सहित कुल 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। BMLS पाठ्यक्रम की अवधि चार वर्ष तथा DMLT पाठ्यक्रम की कुल अवधि दो वर्ष होगी, जिसमें छह माह का क्लिनिकल प्रशिक्षण सम्मिलित रहेगा।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh