Public App Logo
Profile Picture

PRO JS RATLAM

@projsratlam
645Followers
0Following
करोड़ों घरों में खुशियों की रोशनी बनीं योजनाएं, जन-जन के चेहरों पर आई मुस्कान

🔹 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आइए, साथ मिलकर जलाएं 'आशीर्वाद का दीया'

🗓️ 17 सितंबर 2026 | 🕖 सायं 07:00 बजे
नेशनल लोक अदालत में 1821 प्रकरणों का निराकरण, 9.87 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड पारित

37 खण्डपीठों में हुई सुनवाई, लगभग 2500 व्यक्ति लाभान्वित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला न्यायालय रतलाम के ए.डी.आर. भवन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री नीना आशापुरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।

नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में गठित 37 खण्डपीठों के माध्यम से न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 2052 प्रकरणों में से 1821 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में लगभग 2500 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 9 करोड़ 87 लाख 77 हजार 575 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में 89 मामलों का निराकरण करते हुए 4 करोड़ 9 लाख 35 हजार रुपये के अवार्ड पारित किए गए। ट्रैफिक चालान के 728 मामलों का निराकरण कर कुल 1 लाख 47 हजार 700 रुपये की राशि जमा कराई गई। उपभोक्ता फोरम के 5 लंबित प्रकरणों का भी निराकरण किया गया, जिनमें 19 लाख 37 हजार 252 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।

प्री-लिटिगेशन अर्थात मुकदमा पूर्व प्रकरणों में बैंकों, फायनेंस कंपनियों, बीएसएनएल, नगर निगम आदि से संबंधित 4592 प्रकरणों में से 1195 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में 1 करोड़ 93 लाख 8 हजार 101 रुपये की राशि जमा कराई गई तथा 1200 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

नगर निगम रतलाम एवं अन्य नगर पालिका परिषदों से संबंधित जलकर एवं संपत्तिकर के 568 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 1 करोड़ 38 लाख 57 हजार 782 रुपये की राशि जमा कराई गई। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम से संबंधित प्रकरणों के निराकरण एवं कलेक्शन की प्रक्रिया जारी थी।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व न्यायालय से संबंधित 172 फौजदारी प्रकरण एवं 185 राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर लीड बैंक मैनेजर के मार्गदर्शन में बैंक मैनेजर श्री हरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा आमजन के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम को आर.ओ. मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश श्री निर्मल मण्डोरिया सहित समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे। ए.डी.आर. भवन में आकर्षक सजावट एवं रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव/न्यायाधीश श्री नीरज पवैया, न्यायाधीश सुश्री पूनम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम श्री राकेश कुमार शर्मा, सचिव श्री चेतन केलवा, लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती आशा शाक्यवार, एल.डी.एम. श्री एम.एल. मीणा, बैंक मैनेजर एवं अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएनएल के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता सदस्य, पैरालीगल वालेंटियर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सहित पक्षकारों एवं पत्रकारों का सक्रिय सहयोग रहा।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जिला चिकित्सालय रतलाम को इप्का फाउंडेशन ने CSR के तहत प्रदान किए 26 चिकित्सीय उपकरण।

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह के सतत एवं सक्रिय प्रयासों से जिला चिकित्सालय रतलाम को आज इप्का फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों का सहयोग प्राप्त हुआ।

इप्का फाउंडेशन की ओर से श्री दिनेश सियाल, वाइस प्रेसिडेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) एवं डॉ. मनीष गुप्ता, चीफ मेडिकल ऑफिसर द्वारा सिविल सर्जन को उपकरण औपचारिक रूप से सौंपे गए।

प्राप्त उपकरणों में बी.पी. इंस्ट्रूमेंट 20 नग, ई.सी.जी. मशीन 02 नग, आई.एल.आर. फ्रिज 01 नग, सक्शन मशीन 02 नग तथा आर.ओ. युक्त वाटर कूलर 01 नग शामिल हैं।

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि बी.पी. इंस्ट्रूमेंट, ई.सी.जी. मशीन, आई.एल.आर. फ्रिज एवं सक्शन मशीन का उपयोग अस्पताल में आने वाले मरीजों के निदान एवं उपचार को और अधिक सुलभ बनाने हेतु किया जाएगा, वहीं आर.ओ. युक्त वाटर कूलर को एम.सी.एच. इकाई में स्थापित किया जाएगा, ताकि भर्ती गर्भवती माताओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
"न्यायालय की संवेदनशील पहल से पांच वर्ष का अलगाव समाप्त, पति-पत्नी फिर हुए एक

नेशनल लोक अदालत केवल लंबित प्रकरणों के निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि आपसी विवादों को संवाद, समझ और समझौते के माध्यम से समाप्त कर परिवारों को फिर से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन रही है। रतलाम में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ऐसा ही भावनात्मक और प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया, जहां न्यायालय की सक्रिय पहल से लगभग पांच वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

प्रकरण में पति-पत्नी वर्ष 2017 में विवाह बंधन में बंधे थे और उन्हें दो संतानें हैं। पारिवारिक मतभेद एवं अन्य कारणों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और वे अलग रहने लगे। वर्ष 2022 में पत्नी द्वारा पति एवं अन्य परिजनों के विरुद्ध मारपीट, क्रूरता एवं आपराधिक अभित्रास से संबंधित प्रकरण दर्ज कराया गया।

न्यायालय श्रीमती सपना शर्मा, रतलाम द्वारा प्रकरण में संवेदनशील एवं सक्रिय पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित किया गया। फरवरी माह से ही समझौते की संभावनाओं पर प्रयास किए गए तथा दोनों को अपने वैवाहिक संबंध को पुनः स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। नेशनल लोक अदालत के पूर्व आयोजित प्री-सिटिंग में विशेष काउंसलिंग के माध्यम से भी दोनों पक्षों को समझौते के लिए समझाया गया।

निरंतर परामर्श और सकारात्मक संवाद का परिणाम यह रहा कि पति-पत्नी ने अपने विवाद को समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्षों ने उपस्थित होकर कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है और वे मधुर वैवाहिक जीवन साथ-साथ व्यतीत करना चाहते हैं।

इस अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दोनों को सकुशल उनके नए जीवन के लिए रवाना किया गया। इस प्रकरण में पीठासीन अधिकारी एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीन वर्ष पुराने मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में वरिष्ठ नागरिकों को मिला 32 लाख रुपये का प्रतिकर

नेशनल लोक अदालत में न्यायालय श्री राजेश नामदेव, सप्तम मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, रतलाम में लगभग तीन वर्ष पुराने मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण का भी आपसी राजीनामे से निराकरण हुआ।

प्रकरण में आवेदकगण वरिष्ठ नागरिक थे और उनके पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी। लंबे समय से लंबित प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामा होने के बाद नेशनल लोक अदालत में न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया। इसके तहत बीमा कंपनी द्वारा आवेदकगण को 32 लाख रुपये का प्रतिकर प्रदान किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से एक ओर जहां वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी पुनः साथ आए, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को लंबे समय से लंबित प्रकरण में 32 लाख रुपये का प्रतिकर प्राप्त हुआ। ये दोनों प्रकरण लोक अदालत की उस भावना को साकार करते हैं, जिसमें न्याय के साथ समझौता, समाधान के साथ संतोष और विवाद के स्थान पर सौहार्द को प्राथमिकता दी जाती है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलन एवं झिलमिल रोशनी के साथ भव्यता से करें।

वीडियो कान्फ्रेंस में समीक्षा के साथ दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगारंग रोशनी के साथ 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ करें। नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों को दीयों से प्रकाशित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म स्थान बडनगर (गुजरात) से आने वाली यात्रा की अगवानी बड़े उत्साह और उमंग से होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संपूर्ण देश और प्रदेश के साथ भोपाल जिले में भी सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रोजेक्ट जैसे मेट्रो रेल और महत्वपूर्ण योजना स्थलों और ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक इमारतें जैसे राजभवन, मिन्टों हॉल, इंदिरा विधानभवन, वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल और झीलों-तालाबों के आस-पास के इलाके रोशनी से जगमग होना चाहिए।

एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सेवा प्रकल्पों तथा नोडल अधिकारियों की जानकारी साझा की। अभियान के तहत कुल 13 राष्ट्रव्यापी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

इस वीडियों कान्फ्रेंसिंग का संचालन कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा ने किया। प्रजेन्टेशन जिला पंचायत सीईओं सुश्री इला तिवारी ने किया। समीक्षा में सांसद आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री भगवानदास सबनानी एवं विष्णु खत्री के अलावा महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यती, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्षों ने सहभागिता की।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें 

मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय सभागार में समाधान ऑनलाइन के साथ विभागीय कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुद्दाम खाड़े, इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें और शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें। 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत की समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 

समाधान ऑनलाइन में शिकायतकर्ता जुबे खां की पुलिस प्रकरण से संबंधित शिकायत सुनी गई। प्रकरण का निराकरण हो चुका था। मुख्य सचिव ने संबंधित थाने द्वारा की गई देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को थानों की समीक्षा करने तथा प्रकरणों में चालान लंबित नहीं रखने और प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता सुरेश कुमावत के घर जलने के प्रकरण में राशि मिलने में हुए विलंब पर मुख्य सचिव ने संबंधित समय के नायब तहसीलदार एवं रीडर की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

पेयजल योजना अंतर्गत शिकायतकर्ता पप्पू मंडलोई की पाइपलाइन फूटने की शिकायत 107 दिवस से लंबित थी। मुख्य सचिव ने नल-जल योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम विकसित करने तथा जिला पंचायत सीईओ को लगातार निगरानी रखते हुए प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से संबंधित शिकायतकर्ता श्रीमती बसंती पिता पहाड़ की शिकायत का निराकरण हो चुका था। मुख्य सचिव ने सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि इस प्रकार की सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करें।

स्वरोजगार योजना में सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतकर्ता दीप कुमार दांगी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किस्त प्राप्त नहीं होने की शिकायतकर्ता कशिश जाधव की शिकायत भी सुनी गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर को संबंधित प्रकरणों में एंबुलेंस की राशि काटने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराकर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सबसे अधिक लंबित शिकायत वाले विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। प्रत्येक विभाग की अलग-अलग समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में स्वामित्व योजना की तैयारियों, प्लॉट रजिस्ट्री प्रदान करने तथा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन

50 बालिकाओं को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, पहले आएं पहले पाएं के आधार पर होगा चयन।

जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला  रतलाम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग  के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजनांतर्गत पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। 

इच्छुक बालिकाएं भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीयन करवाने हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला रतलाम कक्ष क्रमांक 217, कलेक्टोरेट कार्यालय भवन, महू रोड रतलाम में संपर्क कर सकती है। निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 50 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। अतः पहले आए पहले पाए के आधार पर ही प्रशिक्षण हेतु बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
अल्प वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग के दल ने खरीफ फसलों का किया निरीक्षण

सोयाबीन कपास एवं मक्का फसल में रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए किसानों को दी सलाह

जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों में अल्प वर्षा को देखते हुयें कृषि विभाग दल द्वारा फसलो का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपसंचालक कृषि श्री बीएस अर्गल, श्री भीका वास्के, श्री सी.एल डाबर, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। 

भ्रमण के दौरान विभिन्न फसलो का अवलोकन किया गया, जिसमें सोयाबीन की फसल में कहीं-कहीं पर पीला मोजैक तथा एनश्रेक्नोज बिमारी की समस्या दिखाई दी जिसके नियंत्रण के लिए थायोमिथोक्सम + लेम्बड़ा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. / हेक्टेयर एवं ट्यूबकोनजोल 25.9% EC 625 ML/हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी तथा कपास की फसल में रस चूसने वाले कीट का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड़ 17.8% SL का 80 मि.ली. मात्रा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई। 

मक्का की फसल में फाल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिये इमामेक्टिन बेंजोएट 5% को 80 से 100 ग्राम दवा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई तथा वर्तमान समय में वर्षा की कमी को देखते हुए जिन किसानों के पास सिंचाई करने के संसाधन उपलब्ध हैं (जैसे स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी स्प्रिकंकलर आदि) उपकरणो से फसलों में जीवन रक्षक सिंचाई करने की सलाह दी गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सीईओ जिला पंचायत  सुश्री जैन के निर्देश पर मनरेगा योजना अंतर्गत निष्फल व्यय कार्यों में 35.83 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल।

निष्फल व्यय और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के कुल 771 मामलों में की गई रिकवरी

रतलाम जनपद में सर्वाधिक वसूली

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निष्फल व्यय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन व जिला पंचायत सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम के निर्देशन में जिले की सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 35,83,542 रुपये की वसूली की गई है।

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की 6 जनपद पंचायतों में कुल 771 निष्फल व्यय कार्यों को चिह्नित किया गया था, जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए रिकवरी सुनिश्चित की गई।

जनपद पंचायत रतलाम में सबसे अधिक 211 निष्फल व्यय कार्यों से 13,51,673 रुपये तथा अन्य मदों से 25,166 रुपये मिलाकर कुल 13,76,839 रुपये की वसूली की गई।

जनपद पंचायत जावरा में 113 कार्यों से 4,24,520 रुपये तथा अन्य 1,61,118 रुपये मिलाकर कुल 5,85,638 रुपये वसूल किए गए।

जनपद पंचायत बाजना में 96 कार्यों से 4,45,566 रुपये तथा अन्य 1,01,181 रुपये मिलाकर कुल 5,46,747 रुपये की रिकवरी हुई।

जनपद पंचायत आलोट में 141 कार्यों से निष्फल व्यय की कुल 4,02,247 रुपये राशि वसूल की गई।

जनपद पंचायत पिपलौदा में 109 निष्फल व्यय कार्यों से कुल 3,71,271 रुपये की वसूली की गई।

जनपद पंचायत सैलाना में 101 कार्यों के सापेक्ष कुल 3,00,800 रुपये की राशि वसूल की गई।

कुल 771 निष्फल कार्यों से निष्फल व्यय से कुल 32,96,077 रुपये तथा अन्य मदों से 2,87,465 रुपये की राशि वसूल की गई है। इस प्रकार कुल 35,83,542 रुपये की राशि वसूल की गई है।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता और शासकीय धन का सही उपयोग प्राथमिकता है। भविष्य में भी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, निष्फल व्यय या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ निरंतर कठोर कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी अनवरत विद्युत आपूर्ति।

आरडीएसएस योजना के तहत 132 केवी बिलपांक उपकेन्द्र पर नवीन 33 केवी फीडर ऊर्जीकृत

एसई एमपीईबी रतलाम श्री मनोज शर्मा ने बताया कि 132 केवी ईएचवी उपकेन्द्र बिलपांक से निर्गमित 33 केवी नमकीन क्लस्टर फीडर से वर्तमान में 33/11 केवी नमकीन क्लस्टर, सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों को विद्युत प्रदाय किया जा रहा था।

10 सितम्बर 2026 को 132 केवी बिलपांक उपकेन्द्र पर नवीन 33 केवी बे का निर्माण कर आरडीएसएस योजना के तहत नवीन 33 केवी फीडर ऊर्जीकृत किया गया। इस नवीन फीडर पर 33/11 केवी सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों का भार डाला गया है।

इससे नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को अनवरत एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के कारण होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इससे औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन एवं व्यवसायिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होगी।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने आलोट का दौरा किया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरीक्षण कर किया वृक्षारोपण

म.प्र. राज्‍य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय द्वारा आलोट का दौरा किया गया। इस दोरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जनपद पंचायत आलोट में समीक्षा की गई।

तत्पश्चात श्री मालवीय द्वारा आलोट में स्थित अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ताल,अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास कराडिया, अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति जुनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास आलोट तथा अनुसूचित जाति कन्या जुनियर छात्रावास आलोट का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावासों में वृक्षारोपण भी किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
युवा संगम रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपए तथा पीएमएफएमई योजना 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपए के लोन सेंक्‍शन किये गये

जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का आयोजन किया गया।

जिसमें भाग लेने वाली कुल 6 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के आई एम सी के अध्यक्ष श्री उमेश झालानी,  प्राचार्य श्री प्रशांत मईडा पूर्व प्राचार्य श्री यू पी अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा आफर लेटर प्रदान कर उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। 

चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम की अंज  इंजीनियरिंग से 5, एस  बी आई लाइफ इंश्योरेंस  से 4, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस से  16 तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से यशस्वी स्किल लिमिटेड पीथमपुर से 31, एस आई एस सिक्योरिटी नीमच से  13, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलीटी लखनऊ से 2  प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।

इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 150 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में  1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपये तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा PMFME योजना अंतर्गत 13 प्रकरणों में 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपये की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की  कार्यावाही।

30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार  किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों  के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा  की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली।

जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं
                         
स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधाओं को लेकर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों के फलस्वरूप निरन्तर सौगात मिलती जा रही है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में लगभग ढाई करोड़ रूपये की लागत से दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिल गई है। अब तक ये सुविधा जिला चिकित्सालय पर ही थी।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विगत समय से लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप जावरा में महिला व बाल चिकित्सालय, नवजात शिशु केयर यूनिट, पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डायलेसिस मशीन जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण सौगात मिली है।

विधायक डॉ पांडेय सिविल हॉस्पिटल जावरा में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल व वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे है। इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप सिविल हॉस्पिटल जावरा में दो अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिली है।

सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर पूरा इन्फेक्शन कंट्रोल सिस्टम है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में 7 जरूरी सिस्टम रहेंगे, जिनमें ओटी की वाल पैनल में, दोनों तरफ एंटी बैक्टेरियल कोटिंग रहेंगी। जनरल एवं ओटी लाईट, कंट्रोल पैनल, एसी लाइट, गैस प्रेशर, टाइमर, गैस सिस्टम ओ 2, एक्स रे और सुरक्षा, दीवारों में लोड शीट कार्नर ग्राउंडिंग की सुविधा मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में रहेंगी। फ्लोरिंग, दीवार सीलिंग,लेमिनार एयर फ्लो, हार्मेटिक डोर भी इन सुविधाओं में शामिल है। मॉड्यूलर ओटी बनने से 80 प्रतिशत इन्फेक्शन कम होता है तथा मेंटेनेंस आसान होता है।

सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होने से बड़े ऑपरेशन यही हो सकेंगे। अभी तक जिला चिकित्सालय में ही ऐसे मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर होते थे। मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र दवे ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल जावरा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष है। जावरा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। जिससे जावरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र आलोट, पिपलौदा, ताल, बड़ावदा, दलौदा व राजस्थान के मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस सौगात पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव, उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल तथा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ईएनटी चिकित्सक की नियुक्ति

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के सफल प्रयास कर रहे है वही रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी गंभीर है। इन्ही प्रयासों के चलते सिविल हॉस्पिटल जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अदिति भावसार की नियुक्ति हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सक की पदपूर्ति से क्षेत्र में नाक, कान व गला रोग के मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
‘‘न कोई जीता न कोई हारा‘‘ यह संभव है परस्पर समझौते से- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे।

लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

12 सितंबर को जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

सचिव/न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम श्री नीरज पवैया ने बताया कि  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य सिविल एवं आपराधिक, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, बैंकों के ऋण वसूली प्रकरण, बी.एस.एन.एल, संपत्तिकर एवं जलकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु कुल 37 खण्डपीठें  जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर पृथक-पृथक गठित की गई है।

आज 09 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय रतलाम प्रांगण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रतलाम श्री रामजी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रचार अभियान में जिला प्राधिकरण की मोबाइल वैन, ई-रिक्शा, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के वाहनों द्वारा संपूर्ण रतलाम शहर एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलव्ही के माध्यम से नेशनल लोक अदालत एवं अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
                      
नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलें के विभिन्न स्थानों पर बैनर लगवाये गए है। प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रसारित जिंगल एवं नालसा थीम सॉंग तथा विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन तथा पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा आमजन तक पहुंच बनाकर उन्हें लोक अदालत आयोजन की व्यापक जानकारी दी जाएगी।

लोक अदालत में विभिन्न विभागों जैसे एम.पी.ई.बी. विभाग, नगर पालिक निगम, बैंकों के मामलों इत्यादि में विभिन्न प्रकार के शुल्कों में छूट प्रदान की जा रही है। जिसके लिये संबंधित विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रकरण तथा (वाद पूर्व) प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु प्रस्तुत किए जा रहे है। लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एन.आई.एक्ट, पारिवारिक मामले, ट्राफिक चालान, राजस्व, उपभोक्ता फोरम, श्रम मामले तथा समझौता योग्य आपराधिक एवं सिविल मामलों का निराकरण कराया जा सकता है। 

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत सहित समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, सचिव श्री चेतन केलवा एवं लीगल एड डिफेंस काउंसेल सिस्टम अधिवक्तागण एवं अन्य स्टॉफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के समस्त कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स आदि उपस्थित रहे। 

आमजन से अपील की जाती है कि नेशनल लोक अदालत में भाग लेकर अपने प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में समझौते के माध्यम से निराकरण करवाकर लाभ प्राप्त करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित।

कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वृद्धाश्रम परिसर में हुआ वृक्षारोपण

अटल अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, रतलाम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कॉमर्स कॉलेज, रतलाम के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद, आत्मीयता एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना तथा युवाओं को वरिष्ठजनों के अनुभवों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जावरा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध हाथ भट्टी मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansanpark nis:value=jansanpark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जिला चिकित्सालय रतलाम में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित।

55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी सेवाओं का लिया लाभ

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि  विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, रतलाम में 9 सितंबर 2026 को विशेष स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। 

इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात” रही। शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात के बाद मरीजों के पुनर्वास, शारीरिक गतिशीलता में सुधार तथा फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश भूरिया, एम.डी. मेडिसिन डॉ. जीवन चौहान, डॉ. मंजुल वाजपेयी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सपना बोरीवाल एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गायत्री राठौर द्वारा मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं फिजियोथेरेपी संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में विशेष रूप से हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी, मांसपेशियों की कमजोरी, चलने-फिरने में परेशानी, जोड़ों की जकड़न एवं दैनिक गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ लिया। मरीजों को नियमित शारीरिक गतिविधि, व्यायाम, पुनर्वास तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने फिजियोथेरेपी को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि समय पर उचित फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास से मरीजों की कार्यक्षमता और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों, फिजियोथेरेपी विभाग एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ “स्वस्थ जीवन, बेहतर गतिशीलता और आत्मनिर्भरता” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में RDA अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पोरवाल, RDA उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, वरिष्ठ सदस्य एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष श्री सुशील मूनत तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एल. तापड़िया उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई।

अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले में विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।

नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय, रतलाम, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभाग कार्यालय तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।

जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराने के लिए भी कहा गया।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
रतलाम जिले में विकासखंड स्तर पर 9 से 16 सितंबर तक रोजगार मेलों का आयोजन।

विभिन्‍न कंपनियों द्वारा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला रतलाम श्री योगेन्‍द्र कुमार सिंह तिवारी ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेलों में एस.आई.एस. संस्था नीमच, प्रतिभा स्‍वराज उज्‍जैन तथा न्‍यू जील फैशन वेयर प्रा. लि. बदनावर कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक बेरोजगार युवा निर्धारित योग्यता के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होकर पंजीयन करा सकते हैं।

रोजगार मेला का आयोजन 9 सितंबर 2026 को शासकीय आईटीआई रतलाम में, 10 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर बाजना में, 11 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर आलोट में, 12 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर जावरा में, 15 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर पिपलौदा तथा 16 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत परिसर सैलाना में किया जाएगा। सभी मेलों का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

एस.आई.एस. संस्था नीमच में सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं पास अथवा फेल, आयु 19 से 45 वर्ष तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास, कम्प्यूटर एवं अन्य डिप्लोमा सहित 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और 56 से 90 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है। एक माह के प्रशिक्षण के उपरांत सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर को कार्य कुशलता के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।  

इसके अलावा प्रतिभा स्वराज प्रा.लि. उज्जैन में 5वीं से 12वीं तक शैक्षणिक योग्यता एवं 18 से 35 वर्ष आयु के युवाओं, न्यू जील फैशन वेयर प्रा.लि. बदनावर में 5वीं पास एवं 18 से 30 वर्ष आयु के युवाओं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला रतलाम श्री तिवारी ने जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों सचिवों एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से इच्‍छुक बेरोजगार युवा जो निर्धारित योग्‍यता रखते है, को सूचित करते हुए प्रतिभाग किए गए युवाओं का पंजीयन करने तथा आवश्‍यक कार्यवाही सूनिश्चित करने को कहा।<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
औषधि निरीक्षक ने जावरा के मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण।

औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी द्वारा तहसील जावरा स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा मेडिकल, हर्ष मेडिकल, धाकड़ मेडिकल, रूनवाल केमिस्ट एवं पाटीदार मेडिकल का निरीक्षण किया गया। दुकान मालिकों को दवाओं की खरीदी-बिक्री की जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि में जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स औषधियों की उपलब्धता एवं क्रय-विक्रय की जांच भी की गई। साथ ही उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ-सफाई, एक्सपायरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का उचित रख-रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं करने तथा औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
आयोग सदस्य ने छात्रावासों का भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से किया संवाद।

9 सितंबर को आलोट में करेंगे बैठक एवं संवाद

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने रतलाम भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद किया। उन्होंने छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

श्री मालवीय ने जिला पंचायत एवं नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं एवं नगरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

9 सितंबर को आलोट में कार्यक्रम

आयोग सदस्य श्री मालवीय 9 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे आलोट सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। इसके बाद छात्रावास का निरीक्षण तथा दोपहर 12:30 बजे जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5:30 बजे आलोट से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=collector nis:value=collector nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 09 सितम्बर को आईटीआई रतलाम में।

06 से 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा भर्ती की जाएगी

अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं

जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 09 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा।

जिसमें 06 से 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, मशीन आपरेटर, लाईन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी, बिजनेस एसोसिएट, आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक, आई.टी.आई एवं डिप्लोमा तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।

युवा संगम रोजगार मेलें मे भाग लेने वाली कम्पनियों में श्री राम लाईफ इन्शोरेन्स रतलाम, प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, यशस्वी स्कील लिमिटेड पीथमपुर, क्वीस कार्प पुणे, CII-MCC Pvt Limited Indore, फीडम एम्प्लॉयमेंट अकादमी लखनउ, एस.आई.एस.सिक्योरिटी नीमच आदि है।

इच्छुक आवेदक 09 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई. टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने पर 6 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

नापतौल विभाग ने रतलाम शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने निर्माता द्वारा घोषित मूल्य से अधिक कीमत पर सिगरेट पैकेट बेचने वाले 6 दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम, 2011 के नियम 18/32 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए। साथ ही दो दुकानों पर असत्यापित एवं अस्टांपित इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण पाए जाने पर उन्हें जब्त कर दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम- 2009 की धारा 24/33 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
9 सितंबर को जिला चिकित्सालय रतलाम में तथा 15 सितंबर को सिविल अस्पताल जावरा एवं आलोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि विश्व फिजियोथैरेपी दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम जिले के सिविल अस्पताल आलोट और सिविल अस्पताल जावरा में 15 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आगंतुकों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।

जिला चिकित्सालय में बुधवार को शिविर आयोजित होगा

सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में ट्रामा सेंटर के पास नर्सिंग हॉस्टल पर विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर 9 सितंबर बुधवार को सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।  शिविर में आने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में फिजियोथैरेपी संबंधी सेवाएं तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहकर आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampark nis:value=jansampark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ratlam nis:value=ratlam nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>