गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से देश को मिलेगी 1920 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा, मीडिया प्रतिनिधियों ने किया निर्माण स्थल का भ्रमण
11,500 करोड़ रुपये की गांधीसागर परियोजना बनेगी ऊर्जा भंडारण का बड़ा केंद्र, दिसंबर 2026 से पहला टरबाइन शुरू करने का लक्ष्य
गांधीसागर में देश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना आकार ले रही, 4 हजार लोगों को मिला रोजगार
नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक में विकसित की जा रही 1,920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के निर्माण स्थल पर रतलाम जिले के प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों एवं इन्फ्लुएंसर्स का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रीनको एमपी01 आईआरईपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना की तकनीकी विशेषताओं, निर्माण कार्यों एवं भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र में इसकी भूमिका का मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष अवलोकन किया। कार्यक्रम जिला जनसंपर्क अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh