अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने स्वामित्व योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
कम प्रगति वाले पटवारियों को दी चेतावनी, तकनीकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश
अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने स्वामित्व योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पिपलौदा तहसील में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त पटवारियों से चर्चा की। उन्होंने कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित शिविरों का निरीक्षण भी किया। जिन पटवारियों की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh