खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु मावा, सेंव नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नमून लिए गए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए रतलाम, जावरा, ताल एवं सैलाना में विभिन्न खाद्य संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्यवाई के दोरान रतलाम स्थित फर्म बड़े मामाजी मावा वाला चांदनी चौक से मावा का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। फर्म उमंग नमकीन त्रिपोलिया गेट से मक्खन बड़ा और नमकीन सेव का नमूना लिया गया। फर्म जैन मिठाई वाला महू रोड से लक्ष्मी डोटा स्टिक एवं काजू मैसूर पाक का नमूना लिया गया। फर्म रतलामी चटकारा नमकीन साक्षी पेट्रोल पम्प से लाल मिर्च पाउडर एवं नमकीन सेव एवं लॉन्ग सेव का नमूना लिया गया। बालाजी मावा भंडार सज्जन मील राम मंदिर के पास से मावा के 02 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
जावरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल के द्वारा श्री देवनारायण मावा भंडार बरखेड़ी जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रम सिंह गुर्जर पिता नंद जी गुर्जर फर्म का संचालन करते पाए गए। मौके पर लगभग 40 किलो मावा निर्माण उपरांत विक्रय के लिए प्रदर्शित पाया गया। मौके पर मावा के तीन नमूने जांच हेतु लिए गए।
#JanSampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026