मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना के 7000 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से वितरित की 175 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि
रतलाम जिले के 120 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 71 लाख रुपए की सहायता की वितरित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्वालियर जिले के कुलैथ से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 7000 से अधिक श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया है।
इस अवसर पर रतलाम जिले के कुल 120 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 71 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया है। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन NIC कक्ष में किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026