डीएम के स्कूल पहुंचकर निरीक्षण के बाद बच्चों ने खोला राज
बच्चों ने सुनाया एमडीएम का हाल, पढ़ाई के दौरान पिटाई का भी आरोप
हमीरपुर जिलाधिकारी के कुरारा विकासखंड के पतारा में स्कूल निरीक्षण के दौरान बच्चों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें सामने रखीं
बच्चों ने बताया कि भोजन में बिना छना आटा इस्तेमाल किया जाता है और दाल पानी जैसी होती है
दूध के नाम पर छाछ दिए जाने का भी आरोप लगाया
बच्चों ने पढ़ाई के दौरान पिटाई किए जाने की शिकायत भी जिलाधिकारी के सामने रखी
बच्चों की शिकायतें सुनकर जिलाधिकारी ने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता व विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान सामने आई शिकायतों से स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
#डीएम