Public App Logo
Profile Picture

santosh chakrawarti

@chakrawati786
10373Followers
4Following
फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक घटना
विशाखापत्तनम में दोस्तों का एक ग्रुप समुद्र किनारे गया था
तेज लहर आई और एक कपल को अपने साथ ले गई
नीतू और रामू दोनों विशाखापत्तनम के पेडा जलारिपेटा के निवासी बताए जा रहे हैं
फ़िलहाल समुद्र में इनकी खोज जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
हाथरस के सादाबाद में करवन नदी पुल पर महिला पहले बीच सड़क पर डांस करती दिखी
फिर जान की परवाह किए बिना पुल की रेलिंग पर चढ़कर रील बनाने लगी
हैरानी की बात ये कि उसी दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही भी जारी थी
वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की इस लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
हनुमान वेशधारी कलाकार को लेकर सियासत तेज
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो में हनुमान वेशधारी कलाकार के नृत्य को लेकर सामने आई थीं कई प्रतिक्रियाएं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज हनुमान वेशधारी कलाकार को समाजवादी पार्टी कार्यालय बुलाया
अखिलेश यादव ने कलाकार का सम्मान करते हुए कहा, हम इन्हें सम्मान देते रहेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
'सिर्फ कुछ सेकंड..और भरभराकर गिर गई पूरी छत'
रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में निर्माणाधीन जलसा मैरिज लॉन की छत स्लैब डालते समय अचानक ढह गई
इस हादसे में 10 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर है
यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हादसा nis:value=हादसा nis:enabled=true nis:link/>
बिना तामझाम के जन्मदिन की घरेलू मस्ती
संतोष मिलन दृश्य
2 अगस्त 2026
कैमरामैन-राजेश सहारा
<nis:link nis:type=tag nis:id=पर्यावरण nis:value=पर्यावरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
अरसे बाद पर्यावरण संरक्षण समिति ने बुढापे की ओर अग्रसर मेरे 56वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण की अनोखी शुरुआत की और पार्क के सामने बने पाथवे के दोनों तरफ सुंदरीकरण की मुहिम तेज कर दी। खास बात यह रही कि आज से हुई शुरुआत में पुनः पुराने जोश के साथ समिति के अध्यक्ष, सचिव व संरक्षक सहित अन्य सदस्य एकजुट हुए। अब यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलता रहेगा। इस बात का संकल्प भी लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पर्यावरण nis:value=पर्यावरण nis:enabled=true nis:link/>
यह वीडियो बेहद भयावह है
घर के बाहर खेल रहे मासूम पर गाय ने किया हमला
लखनऊ के अर्जुनगंज के इस मामले से मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे मे लगने लगी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
बीमा के 44 लाख के लिए खौफनाक वारदात
हमीरपुर में बीमा के 44 लाख रुपये ऐंठने के चक्कर में 2 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति अमर सिंह ने अपनी ही पत्नी रीता की बेरहमी से हत्या कर दी
हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए कातिल पति और उसके साथियों ने महिला के शव को कई बार कार से कुचला; इस साजिश में मृतका का चचेरा भाई भी शामिल था
एसओजी और थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
मेरठ में चल रही थी 'नकली पुलिस चौकी
नकली सीओ व दरोगा और सिपाही पकड़े गए
टीपीनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर संचालित एक नकली पुलिस चौकी की छापेमारी में मामले में मौके से क्राइम रजिस्टर और एफआईआर रजिस्टर जैसे दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है
इस गिरोह ने एक व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और रंगदारी वसूली
इसी मामले की जांच के दौरान कथित नकली पुलिस चौकी का खुलासा हुआ
गिरोह का कथित सरगना राहुल पाल पूर्व में एक डिजिटल न्यूज संस्थान से जुड़ा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई
गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस की मौजूदगी में कार सवारों से मारपीट कर डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली
तोड़ी गई हरियाणा की कार भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे कांवड़ियों की थी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
नैनीताल में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा
रामगढ़ विकासखंड के ग्राम सतौली में लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप
दोनों युवक लड़कियों को कई दिनों से परेशान कर रहे थे
जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी
घटना को लेकर इलाके में काफी देर तक गहमागहमी रही।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर वर्णिता संस्था ने राष्ट्रसेवा में योगदान को किया याद
सुमेरपुर कस्बे में 'विमर्श विविधा' कार्यक्रम के अंतर्गत 'जिनका देश ऋणी है' श्रृंखला में डॉ. भवानीदीन ने तिलक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण किया
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक सच्चे राष्ट्रवादी नेता एवं उग्रवादी आंदोलन के प्रणेता थे
उनका प्रसिद्ध उद्घोष "स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा" आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है
तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था
उन्होंने स्वदेशी, विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तथा राष्ट्रीय शिक्षा के आंदोलन को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल की कठिन यातनाएं भी झेलीं
1 अगस्त 1920 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
भयावह वीडियो
कहां गये कुत्ता मित्र/कुत्ते बचाओ मुहिम के समाजसेवी
नजीबाबाद में इस बच्चे का क्या दोष था और इन कुत्तों और इनके रक्षकों के लिये कमेंट जरुर कीजिये।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
यह भाषा किसी संत की तो नहीं हो सकती
क्योंकि संतो ने तो बहुत कुछ सहकर सिर्फ कल्याण ही किया है
पप्पू यादव पर *तथाकथित* महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा कि
ऐसे लोगों का जूते चप्पलों से स्वागत होना चाहिए
मतलब यदि कोई गलत तरीके से विरोध करे तो ऐसे छद्म वेशधारी हिंदू धर्म के नामचीन संतों के आचरण का अपमान करेगें
यदि यही जूतमपैजार की भाषा कोई सच्चा हिंदू धर्म का व्यक्ति करे तो इनकी औकात कितनी रह जायेगी
कमेंट करके बतायें कि इन परिस्थितियों में सही क्या है और गलत क्या।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान 
पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी पूछा गया
कई यू ट्यूबर और वेबसाइट वाले पत्रकारों का हुआ चालान।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज
सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे
दानपेटी लेकर बैठ गए
फिर राहुल गांधी आए
उन्हें प्रणाम किया और दान दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
यूपी-एमपी बॉर्डर में झांसी-खजुराहो हाइवे पर दूध से भरा टैंकर अचानक गाय के सामने आ जाने से पलट गया 
करीब 25 हजार लीटर दूध सड़क पर ही फैल गया
आसपास के गांव वालों और राहगीरों ने घर से बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचकर दूध भरना शुरू कर दिया और छलनी से छान-छानकर लोग दूध लेते नजर आए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
लखीमपुर मे नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है
टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है
लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है
दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है
शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
ये जंतर-मंतर का नहीं, झारखंड का दृश्य है
यहां JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन यानि इंडी गठबंधन की सरकार हैं
झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र पिछले कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं
पंजाब और झारखंड में पेपर लीक को लेकर किसी भी नेता के मुंह से कुछ विशेष शब्द नहीं निकल पा रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
साहस और समर्पण के साक्षी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर वर्णिता संस्था ने दी श्रृद्धांजलि
सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऊधम सिंह भारत माता के नाहर सपूत थे
देश की आजादी की लड़ाई में इनका अभीष्ट योगदान था
इनका जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में टेहल सिंह तथा   नारायण कौर के घर हुआ था
अपनी शिक्षा पूरी कर कम उम्र में जलियांवाला बाग गये थे, जहां पर अप्रैल 1919 में जनरल डायर ने नरसंहार कराया था, जिसमें हजारों निर्दोष भारतीय मारे गए थे
ऊधम सिंह ने वहां की मिट्टी को माथे पर लगा कर यह प्रण लिया था कि भारतीयों की हत्या का बदला अवश्य लूंगा
इस केस के 21 वर्षों के बाद 1934 में इंग्लैंड जाकर वहां 13 मार्च 1940 को जनरल डायर को कैक्सटन हाल में मौत के घाट उतार दिया गया
पकड़े जाने पर इन्हें 31 जुलाई 1940 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए शहीद हो गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
भक्ति के अलग अलग रंग
शिवभक्त ने दांतों से खींच दी कार
अलीगढ़ के रहने वाले नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
पत्रकार के सवाल पर आखिर क्यों भड़के ठेकेदार 
लेकिन पत्रकार की दिलेरी देखिए, उसने यही तो पूंछा कि
4700 करोड़ के एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 13 दिन बाद ही कैसे टूट गया, ये पैसा किसका था 
ठेकेदार साहब ने रोकने की खूब कोशिश की लेकिन जाबांज पत्रकार ने एक न सुनी
आपका क्या कहना है, बताइएगा जरुर।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
महराजगंज में घूंघट ओढ़े एक बहू ने बीच सड़क पर अपनी सास को एक सेकेंड में तीन थप्पड़ जड़ दिए
बमुश्किल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर सास को बचाया
दोनों एक पारिवारिक विवाद के मामले में थाने पहुंचे थे, जहां कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया
घूंघट में बहू द्वारा सास की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के खडवा मीतमऊ गांव के पास खेत में बनी झोपड़ी की छत पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
सूचना पर वन विभाग को अवगत करा दिया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>