
कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी का शिकंजा
245 किलो महुआ लहन नष्ट, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद
दुधारा क्षेत्र में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप
संत कबीर नगर, 08 सितंबर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद के नेतृत्व में टीम ने थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर समेत आसपास के इलाकों में सघन दबिश दी।दबिश के दौरान टीम ने अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 245 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर ही नष्ट कराया। वहीं मौके से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा #santkabirnagar