
#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और उपचार का अभियान लगातार जारी है। 2 अक्टूबर को एहतियात के तौर पर 4 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए 713 मरीजों में से 689 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 24 मरीज उपचाररत हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रभावित 57 ग्रामों में अब तक 47,260 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 7,892 लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पाए गए। इनमें से 689 मरीजों को अस्पताल में उपचार दिया गया, जबकि 7,179 मरीजों का घर पर ही उपचार कर स्वस्थ किया गया। स्वास्थ्य निगरानी के लिए 57 सर्वेक्षण टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। अभियान में 18 चिकित्सा अधिकारी, 12 एम्बुलेंस और 6 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान 1,432 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 1,327 बच्चों को आयरन सिरप तथा 1,241 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गईं। अब तक 899 सत्रों में 40,786 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
#WelfareTribal