#बालाघाट
सीएमएचओ ने स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री जन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान के तहत कटंगी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने 3 अक्टूबर को कटंगी क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदुली तथा उप स्वास्थ्य केंद्र खजरी पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा कर क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही संस्थाओं में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री जन सेवा एवं सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #JanVishwasAbhiyan2026 #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #gaddeptmp #healthminmp