
उत्तराखंड: अमेरिकन टूरिस्ट के बैग में भरे थे कई डॉलर! अचानक मोटरसाइकिल से जाते हुए बैग गिर गया! डॉलर से भरा बैग लगा दो लोगों के हाथों! फिर क्या हुआ?
ऋषिकेश से हैरान कर देने वाला मामला! एक अमेरिकन पर्यटक हरिद्वार की ओर बाइक से जा रहा था, तभी कोयल घाटी के पास उसका बैग गिर गया। बैग में थे 250 अमेरिकन डॉलर यानी करीब 21 हजार रुपये और पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज!
पर्यटक सीधा पहुंचा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश। फिर दून पुलिस ने जो किया, उसने दिल जीत लिया।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने तुरंत CCTV खंगाले। फुटेज में दिखे स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध युवक, जो बैग उठाकर ले जा रहे थे!
पुलिस ने नंबर से स्कूटर मालिक को ट्रेस किया और कुछ ही घंटों में डॉलर से भरा बैग बरामद कर लिया। पूरा सामान अमेरिकन मेहमान को सौंप दिया गया।
अपना बैग पाकर अमेरिकन टूरिस्ट खुशी से झूम उठा और हाथ से पत्र लिखकर उत्तराखंड पुलिस को थैंक्यू बोला - "Thank You Uttarakhand Police"
एक बार फिर देवभूमि की पुलिस ने साबित किया - अतिथि देवो भव:
#Rishikesh #UttarakhandPolice #DoonPolice #AmericanTourist #ViralNews #KoyalGhati #DehradunNews #TouristRescue #Uttarakhand #GoodWork #AtithiDevoBhava #PoliceHero