
सीबीजी इंटर कॉलेज ऑफ साइंस में 27 वीं कलश यात्रा हुई संपन्न।
#हरदोई।जनपद के बेनीगंज स्थित सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस में 27वीं श्री राम कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में 14 नवंबर 2026 को अपने निर्धारित समय से नगर के विभिन्न मार्गो में कलश यात्रा संपन्न हुई। यह जानकारी सीबीजी इंटर कॉलेज आफ साइंस कुर्सी रोड बेनीगंज हरदोई के प्रधानाचार्य एवं श्री राम कथा आयोजक गिरिजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27वीं श्री राम कथा एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। सुबह की बेला में कलश यात्रा संपन्न हुई है। कथा अपने निर्धारित समय दोपहर 1:00 से 3:00 तक प्रत्येक दिवस में होगी एवं तमाम संतों एवं विद्वानों द्वारा प्रवचन किया जाएगा तथा आगामी दिनांक 23 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। श्री तिवारी जी ने समस्त क्षेत्र एवं नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि भक्त एवं श्रद्धालु जन श्री राम कथा में आकर कथा का अमृत मई रसपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। इस कलश यात्रा में नैमिषारण्य से पधारे तमाम महामंडलेश्वर एवं संत, दंडी स्वामी, आचार्य गण, नगर की माताएं एवं बहने, तथा विद्यालय परिवार के तमाम बालक बालिका उपस्थित रहे।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026