
बाबा भदेश्वर नाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव दीपावली, भव्य दीपोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
बस्ती-देव दीपावली के पावन एवं दिव्य अवसर पर आज बाबा भदेश्वर नाथ धाम में सिद्धार्थ बजाज ऑटो सेल्स के संचालक एवं प्रिय भाई श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्र जी द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए और बाबा भदेश्वर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर बाबा भदेश्वर नाथ के श्रीचरणों में दीप अर्पित कर समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
हजारों दीपों की अलौकिक आभा, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण ने पूरे धाम को दिव्य स्वरूप प्रदान कर दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए प्रिय भाई श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्र जी एवं उनकी पूरी आयोजन टीम को हृदय से साधुवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हर दीप आशा की नई किरण बने, हर घर खुशियों से रोशन हो और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रकाश बना रहे।
हर हर महादेव! 🚩🙏
Basti, Basti | Nov 24, 2026