
शाहाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, 7050 रुपये नकद बरामद
हरदोई। शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।
Bilgram, Hardoi | Jul 27, 2026