बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति का पूरा हिसाब मुखिया से लेकर विधायक और सांसदों तक को फोन पर मिलेगा। सम्राट सरकार ने इसकी व्यवस्था कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में बिजली कटौती और सप्लाई की स्थिति की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से देने का निर्देश दिया है। सीएम ने पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों से इसके लिए एक डेडिकेटेड टीम गठित करने को कहा है। यह टीम मुखिया, विधायक, सांसद समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर पर जानकारी देगी कि उनके क्षेत्र की हर पंचायत में रोजाना कितने घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है और कितना पावर कट हो रहा है।
#Bharatcrimelivenews
#SamratChoudhary #BiharGovernment #ElectricitySupply #PowerSupply #RuralDevelopment #BiharDevelopment #PanchayatiRaj #BiharElectricity #PowerCut #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार