बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सरकारी आवास 'लोकसेवक' पर की लक्ष्मी पूजा।
दीपावली के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सरकारी आवास 'लोकसेवक' पर पूरे विधि-विधान के साथ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने पूरे आवास परिसर में दीये जलाए।
तस्वीरों में मुख्यमंत्री पारंपरिक परिधान में पूजा करते और परिवार के साथ दीप जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
#Bharatcrimelivenews
#Bihar #Patna #samratchoudhary #Diwali2025 #LakshmiPuja