
बड़ी खबर: उत्तराखंड के ठेकेदारों में मच गया है हड़कंप।GST के लाखों के नोटिस से ठेकेदारों में हड़कंप।
उत्तराखंड में सरकारी विभागों में काम करने वाले सैकड़ों ठेकेदारों को GST विभाग से लाखों रुपये के नोटिस मिले हैं। पुराने ठेकों, बिलों और टर्नओवर की जांच में गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 और उससे पहले के कामों में GSTR-9, GSTR-3B और ITC (2A/2B) का AI से मिलान किया गया।कई ठेकेदारों ने टर्नओवर कम दिखाया, या ज्यादा ITC क्लेम कर लिया।
-पहले ASMT-10 नोटिस भेजा गया था, जवाब नहीं देने पर अब DRC-01 (कारण बताओ नोटिस) जारी हो रहा है
- नोटिस का जवाब नहीं दिया तो टैक्स + ब्याज + पेनाल्टी जोड़कर बैंक खाता तक फ्रीज हो सकता है
ठेकेदार अब CA और टैक्स वकीलों के चक्कर काट रहे हैं, पुरानी फाइलें खंगाल रहे हैं। विभाग का कहना है - समय पर जवाब दें, वरना एकतरफा असेसमेंट होगा।
इधर GST काउंसिल ने 10,000 रुपये से कम के मामलों में नोटिस न भेजने का फैसला किया है, लेकिन लाखों वाले मामलों पर जांच जारी रहेगी।
#dailyuttarakhandnews
#GSTNotice #ContractorNews #UttarakhandNews #GST #Parvatjan #Dehradun #Thekedar #GSTScrutiny