आत्मरक्षा हेतु 21 दिवसीय निःशुल्क मार्शल आर्ट (ताईक्वांडो) का प्रशिक्षण कैंप
..
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु 21 दिवसीय निःशुल्क मार्शल आर्ट (ताईक्वांडो) का प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार द्वारा 21 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया था। प्राचार्य द्वारा कैंप में अधिक से अधिक छात्राओं को इस कैंप में भाग लेने हेतु एवं छात्राओं को शारिरिक एवं मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण केम्प के आयोजक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज अहिरवार एवं महाविद्यालय की सक्रिय छात्रा कु. महिमा दुबे के अथक प्रयास से महाविद्यालय में निःशुल्क मार्शल आर्ट ताईक्वांडो और दण्ड चालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. ज्योति जादौन डॉ. ऋचा शर्मा कु. सोनम साहू, श्री कृष्ण हरिनखेड़े एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा कैंप के सफल संचालन हेतु अपना योगदान दिया जा रहा है। #vidisha