दहियावा ब्राह्मण टोली में 18 भुजा मां का खुला पट,भक्तों ने किए प्रथम दर्शन
*छपरा: शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर *दहियावा ब्राह्मण टोली में वर्ष 1975 से स्थापित प्रसिद्ध 18 भुजा मां दुर्गा का आज विधि-विधान के साथ पट खोल दिया गया।* वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का भव्य आगमन हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रथम दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
पट खुलते ही "जय माता दी" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा समिति ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दहियावा ब्राह्मण टोली की 18 भुजा मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहती है और इस वर्ष भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
#indian #bihar #chapra #durgapuja
Chapra, Saran | Oct 17, 2026