सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में गुंजन सिंह ने निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विभाग के सचिव नवीन कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों ने गुंजन सिंह का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। निदेशक के रूप में गुंजन सिंह के समक्ष विभाग की सूचना एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
Chapra, Saran | Sep 8, 2026