
एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
The silence media news
मदनपुर (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर अंजनवा मोड़ के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव निवासी प्रहलाद पाल और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने पति प्रहलाद पाल के साथ अंजमा स्थित मध्य विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान अंजनवा मोड़ के पास सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-19 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रही है।
#thesilencemedianews #औरंगाबाद #aurangabad #मदनपुर