बिहार के सारण प्रमंडल स्थित गड़खा प्रखंड के कोठियां-नरांव के सुप्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान सूर्यदेव मंदिर में प्रातःकालीन आरती से पूर्व भगवान सूर्यदेव का विधिवत पूजन एवं भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव के मनोहारी स्वरूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान सूर्यदेव को ऊर्जा, प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Chapra, Saran | Sep 9, 2026