किसान सभा का 29वाँ राज्य सम्मेलन 21 अगस्त से तारानगर में, डीडवाना-कुचामन से भाग लेंगे 25 प्रतिनिधि
डीडवाना। अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) का 29वाँ राजस्थान राज्य सम्मेलन 21 से 23 अगस्त तक तारानगर (चूरू) में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को संगठन के जिला सचिव एडवोकेट रामचन्द्र रणवां ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी।
एडवोकेट रामचन्द्र रणवां ने बताया कि इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में संपूर्ण प्रदेश भर से किसान साथी और प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में डीडवाना कुचामन जिले से भी 25 प्रमुख किसान नेता और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।सम्मेलन के पहले दिन 21 अगस्त को एक विशाल किसान अधिकार रैली और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस आम सभा को अखिल भारतीय किसान सभा की केन्द्रीय कमेटी और राज्य कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भावी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।
Didwana, Nagaur | Aug 19, 2026