सारण में जिला स्तरीय उर्दू भाषण प्रतियोगिता और ‘जिला उर्दूनामा’ के लोकार्पण की तैयारी शुरू
छपरा। उर्दू भाषी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए सितंबर माह के अंत तक जिला स्तरीय उर्दू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा ‘जिला उर्दूनामा’ पत्रिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में छात्रों के साथ जिले के भाषा प्रेमियों, लेखकों, शायरों और उर्दू शिक्षकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
उर्दू कोषांग की मासिक बैठक में विद्यालयों में उर्दू भाषा की स्थिति की समीक्षा को लेकर भी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उर्दू कर्मी प्रत्येक बुधवार को सरकारी विद्यालयों का भ्रमण कर उर्दू भाषी छात्रों, पुस्तकों, प्रश्नपत्रों और उर्दू शिक्षकों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे।
#सारण #छपरा #उर्दू #उर्दूभाषणप्रतियोगिता #जिला_उर्दूनामा #BiharNews #ChhapraNews #SaranNews
Chapra, Saran | Sep 9, 2026