प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2026 शुरू
.
#प्रयागराज: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2026 आज से देशभर में शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित की जा रही है। प्रयागराज समेत देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रयागराज में परीक्षा को नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निबंध (Essay) पेपर आयोजित किया जा रहा है। वहीं, मुख्य परीक्षा के अन्य पेपर निर्धारित तिथियों पर दो सत्रों में आयोजित होंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
-द टेलीकास्ट न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Aug 21, 2026