4400 करोड़ की सड़क… 500 मीटर में 118 दरारें!
अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किलोमीटर लंबे राम वनगमन पथ पर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रयागराज के शृंगवेरपुर क्षेत्र में करीब 500 मीटर के हिस्से में 118 जगह दरारें और धंसाव सामने आने की रिपोर्ट है। कई जगह सड़क के नीचे बैठने की भी बात सामने आई है।
करीब 4,400 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शृंगवेरपुर, कौशांबी और चित्रकूट को जोड़ना है। लेकिन लोकार्पण से पहले ही सड़क के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल सीधा है—इतनी बड़ी लागत से बन रही सड़क अगर उद्घाटन से पहले ही दरकने लगे, तो इसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है?
#रामवनगमनपथ #Ayodhya #Chitrakoot #Prayagraj #Highway #UPNews #RoadQuality #Development
Chapra, Saran | Sep 8, 2026