जालौन: MLC चुनाव को लेकर एएसपी ईशान सोनी ने कालपी और महेवा के बूथों का किया निरीक्षण
जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने नगर पालिका परिषद कालपी और विकासखंड महेवा के मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और मतदाताओं की चेकिंग व फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
एएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
#Jalaun #Kalpi #Mahewa #MLCElection2026 #JalaunPolice #UPPolice #UPNews