
#मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। 'रुपे आरा इंडिया टूर' के तहत सी-21 एस्टेट (दस्तूर डिलाइट क्षेत्र) में आयोजित होने वाले इस बड़े म्यूजिक इवेंट में हजारों प्रशंसकों के जुटने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।
कॉन्सर्ट स्थल और उसके आसपास 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 230 सीसीटीवी कैमरे और निगरानी ड्रोन सक्रिय किए गए हैं। हालिया सुरक्षा इनपुट्स और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में लिया गया है। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे मैदान की नियमित जांच की जा रही है।
इवेंट के दौरान शहरवासियों और दर्शकों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान और रूट चार्ट जारी किया है। वीआईपी, सामान्य पास धारकों और सार्वजनिक परिवहन के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन तय किए गए हैं। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
#breakingnewswala #Indore #इंदौरNews #DiljitDosanjh #LiveConcert #MadhyaPradesh #IndorePolice #EntertainmentNews #BNWTV