तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर ट्रक-बाइक टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल, PMCH रेफर।
The silence media news
गोह(औरंगाबाद) अरवल जिले के तेलपा-बैदरबाद मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब 8 बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून से लथपथ तीनों युवक गिरे मिले। घायलों की पहचान उपहारा थाना क्षेत्र के अरण्डा गांव निवासी सौरभ कुमार और जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव निवासी रिशु कुमार है, जो नानी घर अरण्डा आया हुआ था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बैदरबाद इन्वर्टर लेने जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद PMCH पटना रेफर कराया और खुद उनके साथ पटना रवाना हो गए।
फिलहाल तीनों का इलाज PMCH में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
#thesilencemedianews #Haspura #uphara #GOH #aurangabad #औरंगाबाद