
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत आज दिनांक 20-10-2026 को दशहरा दुर्गा पूजा श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अंतर्गत के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा को लेकर मंदिरों एवं आसपास के मेला परिसर में उत्साह माहौल बना रहा।
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। विभिन्न पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पूजा एवं मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना रहा।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विवेक भारती तथा अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे।अधिकारियों ने पूजा स्थलों की व्यवस्था पर नजर रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। साथ ही पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की गई। वही फूलबड़िया बाजार दुर्गा मंदिर समिति ने अधिकारियों को किया सम्मानित #viralreels #viralreelschallenge #videogames #vacaciones #2026Goals #newyork #viajes #viralchallenge #vlog