
शासकीय आईटीआई लटेरी में 10 वर्षों बाद 100% प्रवेश का लक्ष्य हासिल
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लटेरी, जिला विदिशा ने इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत प्रवेश का लक्ष्य प्राप्त किया है। यह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि विगत लगभग 10 वर्षों से संस्थान में इस प्रकार शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं हो पाया था। इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे संस्थान के प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार के निरंतर प्रयास, प्रभावी मार्गदर्शन, बेहतर प्रबंधन एवं प्रवेश प्रक्रिया के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में संस्थान द्वारा प्रवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।
इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि उचित योजना, बेहतर समन्वय और निरंतर प्रयासों के माध्यम से शासकीय तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाई जा सकती है। आईटीआई लटेरी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार एवं समस्त संस्थान परिवार के प्रयासों की सराहना की जाती है। आशा है कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। #vidisha