जालौन: APK फाइल के जरिए 2.13 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर सेल ने 1.67 लाख रुपये वापस कराए
जालौन। साइबर अपराधियों ने एपीके (APK) फाइल के जरिए एक व्यक्ति के साथ 2 लाख 13 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर जालौन साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 1 लाख 67 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए, जबकि शेष 46 हजार रुपये आरोपी के खाते में फ्रीज करा दिए गए।
साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। पुलिस की तत्परता से ठगी की गई रकम का बड़ा हिस्सा वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत जताई।
#Jalaun #JalaunNews #CyberCrime #CyberFraud #APKFraud #CyberCell #UttarPradesh #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews