
जनसुराज के का अभिनंदन समारोह, पावर कट होने के बाद सम्बोधन अधूरा छोड़ बाहर निकले प्रशांत किशोर, पॉकेटमारों की रही चांदी
The silence media news
औरंगाबाद -
जनसुराज के नव निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर का औरंगाबाद में गुरूवार की शाम नागरिक अभिनंदन किया गया। आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बिजली चले जाने और जेनरेटर फेल होने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पीके सभा छोड़कर बाहर निकल गए। हालांकि अँधेरे में तब तक पॉकेटमारों ने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हाथ साफ कर दिया।
औरंगाबाद में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नागरिक अभिनन्दन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद औरंगाबाद द्वारा नियंत्रित सम्राट अशोक सभागार में हुई। जहां उनके सम्बोधन के दौरान ही बिजली चली गई। वे काफ़ी देर तक जेनरेटर चलने का इंतजार करते रहे। लेकिन अंधेरा क़ायम रहा। मजबूर होकर प्रशांत किशोर को सभा बीच में ही छोड़नी पड़ी। सभा बीच में ही छोड़कर वे वापस चले गए। उनके वापस निकलते ही सभी कार्यकर्ता भी बाहर निकल गए।
पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ
सम्राट अशोक सभागार में प्रशांत किशोर के. सम्बोधन के दौरान बिजली जाने के बाद अँधेरे में पॉकेटमार भी सक्रिय हो गए। बिजली गुल होने से अंधेरे का लाभ उठाते हुए पॉकेटमारों ने कईयों के पॉकेट साफ कर दिये।
यही नहीं विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट से जनसुराज प्रत्याशी रहे विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की महंगे मोबाइल फोन भी चोरी हो गई।
भाषण पूरा किये बिना हॉल से निकले पीके, हॉल के बाहर सोशल मीडिया को बाइट दे हुए पटना रवाना
काफी देर तक जब बिजली नही आई और न ही जेनसेट स्टार्ट हुआ तो प्रशांत किशोर सम्राट अशोक हॉल से बाहर निकल गये। हॉल के बाहर निकलकर खुले में उन्होने मीडिया से बात की। इसके बाद वहीं से वे अपने वाहन से पटना के लिए रवाना हो गये। हालांकि पीके के पूरा भाषण नही देने से कार्यकर्ताओ और समर्थकों को निराशा हुई, जबकि वे प्रशांत किशोर का पूरा भाषण सुनने की उम्मीद लेकर आये थे।
डस्टबिन घोटाले पर क्यों होती है चुप हैं तेजस्वी
डस्टबिन घोटाले पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो अधिकारी इस घोटाले का मास्टरमाइंड है, वह तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी अपने पद पर था और मंगल पांडेय के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए थे अपने पद पर था। वह अभी भी सरकार की सेवा में बहाल है। इस घोटाले पर मंगल पांडेय के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी सफाई देनी चाहिए क्यों उनके कार्यकाल में इस तरह का घोटाला हुआ।
वहीं आरक्षण पुनरीक्षण को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच हो रहे विवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में विवाद ना करें। सबसे पहले दोनों नेता सरकार छोड़कर बाहर आएं, फिर अपनी बात रखें।
प्रशांत किशोर ने इस दौरान सोशल मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिहार सरकार के मंत्री, महिला से छेड़खानी के बाद दिल्ली में चप्पल से पिटाये हैं। यह बड़े शर्म की बात है कि वह अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। लेकिन इससे भी बड़े शर्म की बात उस क्षेत्र की जनता के लिए है जिन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है। जनता को अपने किए पर मंथन करना चाहिए।
#औरंगाबाद #thesilencemedianews #pk