मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा योजनान्तर्गत श्रवणबेलगोला तीर्थदर्शन के लिए टीकमगढ़ से रेलवे स्टेशन से 111 तीर्थयात्री 24 अक्टूबर को होंगे रवाना
--
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को श्रवणबेलगोला तीर्थदर्शन यात्रा के लिए टीकमगढ़ जिले से सहायक सहित कुल 111 तीर्थयात्रियों को भेजा जाना प्रस्तावित है। यात्रा के लिए तीर्थयात्री टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा रवाना होंगे।
निर्धारित रेलवे समय-सारणी के अनुसार तीर्थदर्शन यात्रा की ट्रेन 24 अक्टूबर को टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे आएगी तथा दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी।
तीर्थयात्रियों को निर्देशित किया गया है कि वे 24 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उपस्थित हों। साथ ही तीर्थयात्रियों अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं परिचय पत्र की दो-दो फोटो प्रतियां साथ लाना सुनिश्चित करें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh