पत्रकार को पेट्रोल पंप से थाने ले जाने का मामला गरमाया
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में 12 सितंबर की रात एक पत्रकार को पेट्रोल पंप से पूछताछ के नाम पर थाने ले जाने का मामला गरमा गया है। पत्रकार ने पुलिसकर्मियों संजय प्रसाद, हरिप्रसाद और मोतीलाल पर दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मोबाइल कब्जे में लेने का भी आरोप है। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह ने डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और बस्ती रेंज के डीआईजी को ई-मेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत के बाद पत्रकार को करीब 1:30 बजे छोड़ दिया गया। सोमवार को पत्रकार प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से मिलकर सीसीटीवी, जीडी, ड्यूटी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग करेगा।
#fallowers #trendingpost #संतकबीरनगर #everyonefollowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 13, 2026