Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
updatesthenirmal
बस्ती: विनोद साहनी ह**त्याकां*ड में न्याय की मांग, डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन.. #fallowers #trendingpost #fallwers
Basti, Basti
| Sep 12, 2026
#fallowers
#trendingpost
#fallwers
MORE NEWS
बस्ती में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य हिन्दू जागरण यात्रा.. #trendingpost #facebookpost #everyonefollowers
Basti, Basti | Sep 12, 2026
*मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन अभियान, प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में 39 से पूछताछ, 3 मनचलों से माफीनामा* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *बस्ती।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे मनचलों व शोहदों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज एंटी रोमियो स्क्वाड / मिशन शक्ति टीम द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व *प्रभारी महिला उप निरीक्षक शाइस्ता, एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती* ने किया। उनकी टीम ने थाना सोनहा क्षेत्र के अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज, मदनसेन इंटर कॉलेज, कस्बा सोनहा, भानपुर व कोचिंग सेंटरों के आसपास, मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की। इस दौरान महिला दुकानदारों और छात्राओं से संवाद कर नियमित रूप से चौराहों, बाजारों में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 39 व्यक्तियों से पूछताछ की और 3 मनचलों को हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत देते हुए माफीनामा भरवाया। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली। टीम ने मौके पर ही महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण भी किया। महिला सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को यह एहसास दिलाना है कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े होकर छेड़खानी करने वालों में पुलिस का खौफ पैदा करना और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना ही इस अभियान की असली सफलता है। *प्रभारी शाइस्ता की कार्यशैली की हर तरफ सराहना हो रही है।* वे न केवल सख्ती से मनचलों से निपटती हैं बल्कि छात्राओं से बहन की तरह संवाद कर उन्हें जागरूक भी करती हैं। फोटो में भी देखा जा सकता है कि कैसे वे सड़क पर साइकिल से जा रही छात्राओं को रोककर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछ रही हैं और सुरक्षा संबंधी टिप्स दे रही हैं। उनकी यही संवेदनशील और सख्त छवि एंटी रोमियो टीम को और अधिक प्रभावी बना रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी बेटी या महिला को कोई परेशान करता है तो वह तुरंत 1090, 112 या एंटी रोमियो टीम को सूचित करें। *एंटी रोमियो टीम का विवरण -* 1. प्रभारी म0 उ0 नि0 *शाइस्ता* एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती 2. म0 हे0 का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड 3. म0 का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार* बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मु0अ0सं0 208/26 धारा 103(1),238(a) BNS के हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज समय करीब 10:20 बजे अमहट से हाईवे पर जाने वाले मोड़ से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. रामललित चौधरी पुत्र स्व0 हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम पनेराभारी थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 29 वर्ष। 2. सोना देवी पत्नी स्व0 श्रीपत निवासी कौड़ीकोल थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 55 वर्ष। *बरामदगी -* 1. दो अदद कीपैड मोबाइल 2. मृतक का पासपोर्ट, SBI बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस 3. जामातलाशी से ₹2070 नकद 4. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP51AK4990 सफेद पैशन प्रो *घटना का विवरण -* दिनांक 11.09.2026 को वादी हेमन्त कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी खड़ौवा खुर्द थाना नगर ने तहरीर दी थी कि उसका भाई यशवन्त कुमार उम्र 26 वर्ष जो उ0प्र0 पुलिस आवास निगम गोरखपुर में संविदा पर नौकरी करता था, दिनांक 08.09.2026 को अपनी बाइक UP51BW6513 से मामा के लड़के अंकित के साथ ड्यूटी पर गया था। शाम 7:30 बजे नगर बाजार तक साथ आया और उसके बाद लापता हो गया। दिनांक 09.09.2026 को उसकी बाइक दुबौलिया बैरागल के किनारे और उसका शव वाल्टरगंज में धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। *पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा -* पूछताछ में अभियुक्त रामललित ने बताया कि वह सोना देवी की लड़की रीमा से प्रेम करता है। सोना देवी ने बताया कि उसकी बहन की लड़की गुड़िया को यशवंत परेशान करता है। यशवंत ने उसे शराब पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और उसी वीडियो को दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता है। इससे गुड़िया की शादी नहीं हो पा रही है, जहाँ भी रिश्ता तय होता है यशवंत जाकर काट देता है। इसी से तंग आकर यशवंत को खत्म करने की योजना बनी। योजना के तहत यशवंत को गुड़िया व शीला बहाने से घर से 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास रात करीब 09 बजे ले गए। पीछे-पीछे रामललित, सोना देवी व रीमा भी पहुंच गए। वहाँ रीमा ने पीछे से यशवंत का कॉलर पकड़ कर खींचा जिससे वह पीठ के बल गिर गया। तब सोना देवी, गुड़िया, शीला और रीमा यशवंत के ऊपर चढ़ गईं ताकि वह भाग न पाए। रीमा ने हाथ से गला दबाया और बाकी तीनों सीने पर चढ़कर लात से दबाने लगीं। कुछ ही देर में यशवंत की मौत हो गई। हत्या के बाद रामललित और रीमा ने यशवंत की लाश को बीच में लादकर उसकी ही मोटरसाइकिल से गौरा से आगे धमौरा गांव के पहले नहर के पास रोड किनारे फेंक दिया। फिर पड़िया चौराहा होते हुए कप्तानगंज होते हुए सोना देवी के घर कौड़ीकोल पहुंचे, जहाँ यशवंत की बाइक और रीमा को छोड़कर रामललित अपने घर चला आया। आज दोनों अपनी बाइक UP51AK4990 से लखनऊ भागने की फिराक में अमहट हाईवे मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया। *गिरफ्तार करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना वाल्टरगंज, निरीक्षक एसओजी टीम प्रभारी विकास यादव, प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 शेषनाथ यादव, उ0नि0 श्रीराम पाल, हे0का0 रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युञ्जय कुशवाहा, का0 चन्दन, विजय कुमार, हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव, हे0का0 मिथुन कन्नौजिया, का0 शैलेन्द्र यादव, रि0का0 शुभम यादव, मृदुल वर्मा, रि0म0का0 श्रेया सिंह थाना वाल्टरगंज। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर SP ने परखी जिला न्यायालय की सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी* कासगंज। आज जिला न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज * ओ.पी. सिंह* द्वारा पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने बताया कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्ताओं तथा आमजन के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी तरह चेकिंग की जाए, चेकिंग के पश्चात ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए तथा परिसर में सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत *ड्रोन कैमरे* के माध्यम से भी न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक सोरों श्री जगदीश चन्द्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 65,724 वाद निस्तारित, 14 बिछड़े दंपत्ति फिर साथ* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, बस्ती मण्डल द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति एक दिवसीय दौरे पर जिला एवं सत्र न्यायालय बस्ती पहुँचे थे। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने लाइव प्लांट देकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बुके देकर स्वागत किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने इस अवसर पर जिला कारागार बस्ती की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। न्यायालय परिसर में बैंकों के स्टॉल का निरीक्षण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ई.सी. एक्ट) के निरीक्षण के दौरान लोक अदालत में नियत वादों के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात न्यायमूर्ति परिवार न्यायालय पहुँचे, जहाँ सुलह-समझौते के आधार पर सहमत दंपत्तियों ने एक दूसरे को माला पहनाई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने साथ-साथ रहने को तैयार दंपत्तियों को बधाई दी तथा उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। परिवार न्यायालय से कुल 51 वाद निस्तारित हुए, जिनमें से 14 दंपत्ति सुलह समझौते के आधार पर साथ-साथ रहने को तैयार हुए। न्यायमूर्ति महोदय ने बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर न्याय में पारदर्शिता, समय पर न्यायालय आने, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुरूप निर्णय पारित करने तथा साक्ष्यों के मूल्यांकन पर अधिक ध्यान देते हुए निर्णय लेखन करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद न्यायालय की इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी के साथ भी बैठक की। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर, सभी ग्राम न्यायालय, सभी तहसीलों, राजस्व न्यायालय व कलेक्ट्रेट में सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी/अपर जिला जज प्रमोद कुमार गिरि, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं अन्य विभागों का सराहनीय योगदान रहा। *लोक अदालत के आँकड़े -* सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि - मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से कुल 111 मामले निस्तारित, ₹41,11,70,000 की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। भूमि अर्जन प्राधिकरण से 1 मामला, उपभोक्ता फोरम से 67 मामले निस्तारित। विभिन्न न्यायालयों से कुल 3186 मामले निस्तारित। - प्री-लिटिगेशन स्तर पर 62,538 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर। *इस प्रकार कुल 65,724 वाद निस्तारित हुए एवं कुल ₹5,92,39,413 की धनराशि वसूल की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मो0 रिजवानुल हक, भूमि अर्जन प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी बाबू राम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु0 आराधना रानी, उपभोक्ता फोरम अमरजीत वर्मा, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला, अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट रामकरन यादव, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सिविल जज सी.डी. श्रीमती साबिहा खातून, एसीजेएम प्रथम राज बाबू, एसीजेएम द्वितीय आरिफ अहमद अंसारी समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला कारागार बस्ती में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प कला तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से एक जिला एक उत्पाद के तहत उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन द्वारा क्रय भी किया गया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *वैदिक यज्ञ के साथ गूंजा नारी सम्मान का स्वर, आर्य समाज के वेद प्रचार का समापन* बस्ती शहर के हृदय स्थल नई बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर का सत्संग भवन आज वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। पिछले कई दिनों से चल रहे वेद प्रचार अभियान का आज यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। विशेष रूप से स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा के नन्हे-मुन्हे बच्चों और उनके माता-पिता की मौजूदगी ने कार्यक्रम को एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विदुषी रुक्मिणी आर्य ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में नारी शक्ति की व्याख्या करते हुए कहा कि वेदों में नारी को ब्रह्मा कहा गया है, क्योंकि ब्रह्मा सृष्टि का निर्माण करते हैं और नारी एक परिवार और उसके संस्कारों का निर्माण करती है। उन्होंने आज की महिलाओं का आह्वान किया कि वे टीवी और सोशल मीडिया के दिखावे से बाहर निकलें, अंधविश्वास और पाखंड के जाल को तोड़ें और अपने बच्चों को सत्य और विज्ञान की राह दिखाएं। कार्यक्रम के वैदिक प्रवक्ता आचार्य सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी केवल पूज्य नहीं बल्कि निर्मात्री है। उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता केवल एक श्लोक नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है। नारी से ही परिवार, परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र बनता है। इसलिए यदि नारी सशक्त और संस्कारित होगी तो पूरा विश्व सशक्त होगा। उन्होंने यज्ञ को पर्यावरण शुद्धि का सबसे बड़ा वैज्ञानिक साधन बताया और कहा कि जैसे शरीर की नाभि ठीक तो पूरा शरीर ठीक, वैसे ही यज्ञ ठीक तो पूरा ब्रह्मांड ठीक। इसके बाद विद्यालय परिसर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन योगरत्न आदित्य नारायण गिरि के नेतृत्व में हुआ। वक्ताओं ने अभिभावकों से कहा कि आज बच्चे मोबाइल और भूत-प्रेत, जादू-टोने जैसी भ्रांतियों में फंस रहे हैं। इसका एकमात्र समाधान है कि घर में रोज सुबह शाम गायत्री मंत्र, प्राणायाम और हवन हो। जब माता-पिता स्वयं आचरण करेंगे तभी बच्चे सीखेंगे। बच्चों को अच्छा आहार, अच्छी वाणी और अच्छे विचार देना ही सबसे बड़ी शिक्षा है। आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के युग में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। माता-पिता और गुरु दोनों को मिलकर बच्चों को संस्कार, तकनीक और धर्म तीनों की शिक्षा देनी होगी ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। आस्तिकता और मेहनत ही जीवन में सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरि ने किया। इस अवसर पर पूरे आर्य समाज परिवार की उपस्थिति रही। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *पुरानी बस्ती थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न, डीएम व एसपी ने सुनीं जन-समस्याएं* शनिवार को थाना पुरानी बस्ती में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से *भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था तथा जनसामान्य से जुड़े मामलों* में त्वरित कार्रवाई के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की जाएं। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति कायम रहे। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मौके पर ही संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं। इस अवसर पर शशांक शेखर राय प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
फुटहिया पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी पर पैसे लेने का ड्राइवर ने लगाया आरोप,चालान भरने के बाद सेब की गाड़ी छोड़ने के नाम पर की थी डिमांड
Basti, Basti | Sep 12, 2026