IGMC से इलाज के दौरान शातिर कैदी फरार, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
शिमला के कंडा जेल से इलाज के लिए IGMC अस्पताल लाया गया एक शातिर कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। फरार कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सूरज के रूप में हुई है, जिसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच बताई जा रही है।
कैदी की पहचान उसके गले पर बने त्रिशूल के टैटू और छाती पर बने त्रिशूल व सांप के टैटू से की जा सकती है। आशंका है कि वह राज्य से बाहर भागने के लिए वाहनों से लिफ्ट मांग सकता है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना देने की अपील की है।
#Shimla #IGMC #KandaJail #PoliceAlert #HimachalPolice #HimachalNews #ShimlaNews #CrimeNews #शिमला #आईजीएमसी #कंडाजेल #पुलिसअलर्ट #हिमाचलपुलिस #कैदीफरार #जनहित #112
Chamba, Chamba | Sep 9, 2026