सुरंगानी में दर्द*नाक हा*दसा, पैरापिट से गिरने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौ*त
सुरंगानी, 10 सितंबर 2026: थाना किहार के अंतर्गत सुरंगानी बाजार के नजदीक हथनी मोड़ से नीचे ढांक में सड़क से करीब 30–40 मीटर नीचे एक व्यक्ति का श*व पड़े होने की सूचना मिली।
मृ*तक की पहचान करम चंद पुत्र होशयारू राम, निवासी कमोथा, डाकघर डुगली, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है।
प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार व्यक्ति की मौ*त पैरापिट से नीचे गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुरंगानी की टीम मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लिया।
पुलिस द्वारा धारा 194 BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
✍️ सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़
#Surangani #Chamba #HimachalPradesh #BreakingNews #PahadiNews #Accident #ChambaNews
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026