
सशक्त वाहिनी नि:शुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु 23 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बालिकाओं से प्राप्त हुए 416 आवेदन
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री मोनिका बघेल के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बालिकाओं हेतु ‘सशक्त वाहिनी’ नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जाना है। कोचिंग में प्रवेश के लिए 15 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें जिले से कुल 416 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सशक्त वाहिनी नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस में प्रवेश के लिए 23 अगस्त 2026 को सांदीपनी विद्यालय, झाबुआ में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदक बालिकाओं को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रातः 11 बजे विद्यालय में उपस्थित होना होगा। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, इसलिए सभी आवेदक बालिकाएं अपने साथ मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाली बालिकाओं को पहचान सत्यापन के लिए अपने साथ आधार कार्ड अथवा अन्य परिचय पत्र लाना भी अनिवार्य होगा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP