जालौन: MLC चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेशचन्द्र रावत ने उरई व जालौन स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
जनपद के सभी 24 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
अधिकारियों ने मतदाताओं के आवागमन को सुगम बनाने और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
#Jalaun #MLCElection2026 #JalaunPolice #UPPolice #Orai #UPNews