सिवान में 26 अगस्त को घर से बाहर निकलने से पहले जान ले रूट, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट..
26 अगस्त को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर हमने ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी साझा की थी। लेकिन पहले जारी प्रेस विज्ञप्ति में समय अंकित होने में त्रुटि होने की वजह से हमारी ओर से भी वही समय प्रसारित हो गया था।
जानकारी के अनुसार, जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है।
वहीं, सीवान शहर में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित मार्गों पर चार चक्का और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि पुरानी जानकारी को नजरअंदाज करें और इस अपडेट को ही सही मानें।
हमारी कोशिश हमेशा सही और सटीक खबर आप तक पहुंचाने की रहती है।
कृपया इस सही जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को गलत जानकारी के कारण परेशानी न हो।
Siwan, Siwan | Aug 25, 2026