अक्टूबर से तेज होगा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान
हमीरपुर में बारिश थमते ही जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति का अभियान अक्टूबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए
डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर हालिया फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट तलब की
उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही, मानकों की अनदेखी या घटिया कार्य मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#डीएम