धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर नाबालिग लड़की का सिरकटा श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, लड़की का ध,ड़ जंगल में पड़ा मिला, जबकि उसका सिर पास के एक गांव में प्लास्टिक के बोरे के अंदर बरामद किया गया। घटनास्थल के आसपास लाल कपड़े के टुकड़े और अगरबत्ती समेत कुछ पूजा सामग्री मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। इन चीजों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नरब,लि की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत ह,त्या से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श,व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
#dhanbad #nabalik #deadbody #jharkhandcrime