
#राठ में गोवंशों में लंपी जैसे लक्षण से बढ़ी चिंता, पशुपालन विभाग से जांच की मांग
शरीर पर दिखाई दे रहीं बड़ी-बड़ी गांठें, पशुपालकों ने तत्काल जांच, उपचार और टीकाकरण की मांग उठाई
राठ। नगर के कई मोहल्लों में घूम रहे गोवंशों के शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठें दिखाई देने से लंपी वायरस जैसी बीमारी की आशंका को लेकर पशुपालकों और गौसेवकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक सप्ताह से ऐसे लक्षण वाले गोवंश नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक बीमारी की जांच और रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
पठानपुरा निवासी मनीष कुमार, प्रमोद, शिवराम और पारस सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई गोवंशों के शरीर पर गांठें दिखाई दे रही हैं। लोगों ने मांग की है कि नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और गोशालाओं में विशेष पशु चिकित्सा टीम भेजकर जांच कराई जाए।
लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में संक्रमण की पुष्टि होती है तो प्रभावित पशुओं को दूसरे गोवंशों से अलग रखने के साथ समय रहते उपचार और टीकाकरण की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बीमारी के फैलने की आशंका को रोका जा सके।
वहीं पशु चिकित्सक राजनारायण नामदेव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम पहुंचकर टीकाकरण करती है। उन्होंने कहा कि नगर में घूमने वाले आवारा मवेशियों को नगर पालिका द्वारा सूचीबद्ध कर एकत्रित किया जाए तो उनका टीकाकरण करना संभव होगा।
⚠️ जरूरी बात: गोवंशों में गांठें दिखाई देना लंपी वायरस का पक्का प्रमाण नहीं है। इसकी पुष्टि पशु चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकती।
👍 LIKE करें
आपका एक Like स्थानीय खबरों को आगे लाने के लिए हमारा हौसला बढ़ाता है। ❤️
💬 COMMENT करें
आपके क्षेत्र में भी ऐसे गोवंश दिखाई दे रहे हैं? अपनी जानकारी Comment में जरूर बताएं।
🔄 SHARE करें
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि संबंधित विभाग तक भी लोगों की चिंता और मांग पहुंचे।
❤️ FOLLOW करें
Rath Times पेज को Follow कर लीजिए और राठ की हर जरूरी खबर से जुड़े रहिए।
आपका साथ ही हमारी ताकत है। 🙏
📢 Rath Times — हर खबर पर पैनी नजर।
#राठ #हमीरपुर #लम्पीवायरस #गोवंश #गाय #पशुपालनविभाग #गौसेवा #पशुचिकित्सा #Rath #Hamirpur #RathTimes #UPNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Sep 11, 2026