
किशनगंज जिला मुख्यालय में भारत की जनगणना–2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या जनगणना) के सफल, सुचारू एवं त्रुटिरहित संचालन के उद्देश्य से जिला/चार्ज अधिकारियों तथा अन्य संबंधित शासकीय सेवकों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित महानंदा सभागार में किया गया।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण 05 नवंबर से 06नवंबर, 2026 तक निर्धारित है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता ने कहा कि जनसंख्या जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर देश की जनसंख्या से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाते हैं जिनका उपयोग विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा नीतिगत निर्णयों में किया जाता है। इसलिए जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करना आवश्यक है।
सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण में बताई जा रही प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों को गंभीरतापूर्वक समझें, ताकि क्षेत्र स्तर पर जनगणना कार्य का निष्पादन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा सके। उन्होंने स्व-गणना के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने तथा जनगणना के महत्व से लोगों को अवगत कराने के लिए प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार से आए मास्टर प्रशिक्षक श्री नीरज कुमार सिंह एवं श्री रंजय कुमार सिन्हा ने जनसंख्या जनगणना की प्रक्रिया, विभिन्न चरणों एवं कार्यान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना संघ सूची का विषय है तथा जनगणना के दौरान एकत्रित व्यक्तिगत आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जनगणना गांव, कस्बा,वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ो का स्रोत हैं। भारतीय जनगणना का 150 वर्षों का इतिहास हैं जो मकानों की स्थिति,सुविधाये़ एवं सम्पत्तियां,जनसांख्यिकी,धर्म,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति भाषा,साक्षरता एवं शिक्षा,आर्थिक गतिविधि ,प्रव्रजन तथा प्रजनन जैसे विभिन्न मानकों पर सूक्ष्म स्तर के इन आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा नीतिगत निर्णयों में किया जाता है।यह जनगणना विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना संबंधित आंकड़ो का संग्रहण डिजिटल उपकरणों / माध्यमों से किया जायेगा।
मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा स्लाइड प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके उपयोग को प्रोत्साहित करने के उपायों तथा जनगणना के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के दौरान प्रक्रियात्मक शुद्धता, समन्वय एवं समयबद्धता बनाए रखने के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वरीय प्रभारी, जिला जनगणना कोषांग सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी, अपर चार्ज अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #vlog #vacaciones #viajes