मंडल कारा में मुस्लिम भी आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम,श्रद्धा और भक्ति भाव मनाया गया।
किशनगंज जिला मंडल कारा में आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी। जेल प्रशासन द्वारा सभी छठ व्रतियों को नए वस्त्र एवं पूजन सामग्री (जैसे-डाला, सूप, कद्दू, नारियल, अन्य आवश्यक पूजन सामग्री इत्यादि) सुरक्षा मानको 'के अधीन उपलब्ध करायी गई है। साथ ही कारा में संसीमित सभी महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को भी नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए है। जेल रेडियों पर छठ के पारम्परिक गीत बजाए गए।
बंदियों को पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत रखने तथा पूजा-अर्जना करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। कारा में कुल 26 बंदियों (पुरूष-22, महिला-04) द्वारा छठ व्रत मनाया गया, जिसमें 02 मुस्लिम बंदी द्वारा भी छठ व्रत रखा गया, उनका यह व्रत धार्मिक सौहार्द और आपसी सदभाव के मिशाल को दर्शाता है।
व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्धय और उगते सूर्य को उषा अर्धय देकर भगवान सूर्य और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर अस्थायी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। कारा में संसीमित बंदियों एवं कारा सुरक्षा कर्मियों द्वारा व्यवस्था संभालने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया। पूरे वातावरण में छठ के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से आस्था का माहौल बना रहा। छठ पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर काराधीक्षक, प्रभारी उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक एवं अन्य सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहें। काराधीक्षक द्वारा कहा गया कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी संसीमित बंदियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vlog #vacaciones #videogames #viajes