छठ घाट पर पानी की कमी दूर करने के लिए रमजान नदी में पाइप से छोड़ा जा रहा पानी
किशनगंज शहर के रमजान नदी में पानी की कमी और लगातार बढ़ती गंदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छठ महापर्व के मद्देनजर पानी उपलब्ध कराने की पहल की है। देवघाट, खगड़ा पुल के समीप घर-घर जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन को खोलकर नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य नदी में पानी का स्तर बढ़ाना और गंदे पानी को कुछ हद तक स्वच्छ करना है, ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी नहीं हो। हालांकि, करोड़ों रुपये की सौंदर्यीकरण योजना के बावजूद रमजान नदी की बदहाल स्थिति स्थायी समाधान की जरूरत को उजागर कर रही है। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #vlog #vacaciones #viajes