
बस्ती समाचार
नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, कलवारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कलवारी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 262/2026, धारा 65(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 5m/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।
24 घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त
मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कलवारी पुलिस टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए अभियुक्त रवि कुमार (पुत्र हरिओम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी- ग्राम बेसौरा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती) को फेटवा सरकारी ट्यूबवेल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जिले की पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#basti #newstoday #post
Basti, Basti | Oct 29, 2026