नगर दुर्गा मंदिर छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 5 हजार से अधिक व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने भव्य आयोजन कर व्रती महिलाओं का किया स्वागत, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
छठ महापर्व के पावन अवसर पर नगर दुर्गा मंदिर स्थित छठ घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पांच हजार से अधिक व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के संयोजन में भव्य आयोजन किया गया। छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दर्जनों गांवों से व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच घाट पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र में छठी मइया के गीतों और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आयोजन के दौरान व्रती महिलाओं के स्वागत में पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सूर्यदेव को अर्घ्य देने के दौरान घाट पर श्रद्धा, भक्ति और लोक आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने छठ महापर्व की भव्यता को और खास बना दिया।
Basti, Basti | Nov 15, 2026